एलोन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में हुआ। उनके पिता का नाम एरोल मस्क था वह एक इंजीनियर थे। एरोल मस्क के तीन बच्चे थे, एलोन मस्क उनमें से सबसे बड़े थे। इलोन मस्क जब 9 वर्ष के थे तो उन्हें उनका पहला कंप्यूटर मिला। उन्हें प्रोग्रामिंग में काफ़ी दिलचस्पी थी और उन्होंने प्रोग्रामिंग सीखनी शुरू कर दी।
जब वह 12 वर्ष के थे तो उन्होंने अपनी पहली कंप्यूटर गेम बनाई जिसका नाम ब्लास्टर रखा और इस गेम को उन्होंने 500 डॉलर में बेचा।
17 वर्ष ही उम्र में उन्होंने माता पिता की सहमती के बिना घर छोड़ने का फैसला कर लिया।
18 वर्ष की उम्र में एलोन मस्क कनाडा चले गए। कनाडा में वह अपनी मां के रिस्तेदारों के पास रहे।
जब एलोन मस्क 19 वर्ष के थे तो उन्होंने किंग्स्टन, ओंटोरिओ में क़्वींस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया।
उन्होंने स्टैनफोर्ड विद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल में दाखिला लिया तांकि वो साइंस क्षेत्र के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें पर लेकिन 2 दिन बाद ही उन्हें यह विद्यालय छोड़ना पड़ा।
उसके बाद उन्होंने अपने भाई किम्ब्ल मस्क के साथ मिल कर अपनी पहली आई टी कम्पनी की स्थापना की, जिसका नाम रखा जिप 2
वह देर रात तक काम करते रहते, उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बहुत मेहनत की।
1999 में ज़िप 2 को "अल्टा विस्टा" कंपनी ने 34 डॉलर सिक्योरिटी दे कर 307 डॉलर में खरीद लिया।
इसके बाद एलोन मस्क ने x.com नाम का एक वेबसाइट बनाया और उसमें उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट मेथड पर काम करना शुरू कर दिया,
2000 x.com को confinity के साथ कंबाइन कर दिया गया। 2001 में x.com का नाम बदल कर Paypal कर दिया गया।
0 Comments